लोनी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए प्रवासी विकास मंच के अध्यक्ष,सुशील श्रीवास्तव



गाजियाबाद,संजय कुमार 

लोनी नगर पालिका परिषद में सफाई के नाम पर हो रहे, भारी भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए एवं उचित सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। क्योंकि लोनी नगर पालिका क्षेत्र प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका है। एक बड़ी जनसंख्या यहां निवास करती है, बावजूद इसके क्षेत्र की सफाई व्यवस्था निरंतर चौपट रही है। वर्तमान में भी लोनी में सफाई कार्य के बहाने चैयरमेन एवं नगरपालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं आती। नालियों की सफाई न होने से जलजमाव बना रहता है। लोनी नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। खाली प्लॉटों में गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। इन पर सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाए, 1. नगरपालिका परिषद में संविदा/ठेके पर कार्यरत सभी कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक की जाए। 2. नगरपालिका परिषद में कूड़ा उठाने में लगे हुए ट्रैक्टरों के नंबर सहित सूची सार्वजनिक की जाए। जिससे हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके, पूर्व में भी संगठन द्वारा आपको इस संबन्ध में अवगत कराया गया था लेकिन स्थिति सुधरी नहीं है। ऊपर के बिंदुओं को ध्यान में रखकर लोनी में नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन तहसील और नगरपालिका का घेराव कर, धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। इस मौके पर नगर प्रचार प्रमुख अमित गुप्ता, नगर मंत्री दिलीप कुमार, वार्ड अध्यक्ष विवेक कश्यप, गौरव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post