बजौरा में चरस के साथ दो गिरफ्तार

 



कुल्लू, (एजेंसी)। थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला शनिवार उस दौरान सामने आया जब पुलिस दल बजौरा स्थित लक्कड़ बाजार के समीप नाका पर मौजूद था। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही पिकअप जीप एच पी 34 ए- 1242 को जांच के लिए रोका गया, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो किलो 104 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ओमी चंद (38) पुत्र उदयराम व श्यामचंद (35) पुत्र छापे राम निवासी गांव शोगी, डाकघर न्यूल तहसील भुंतर जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post