सारण में चिकित्साकर्मी को चाकू मारकर बाइक की लूट

अरविंद पासवान की रिपोर्ट (बिहार ब्यूरो चीफ)

छपरा, बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक चिकित्साकर्मी को चाकू मारकर उसकी बाइक लूट ली। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी चिकित्साकर्मी अरविन्द कुमार यादव मशरक-मलमलियां रोड स्थित जांच घर में काम करने के बाद सोमवार की रात घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमानगंज गांव के समीप तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया और उसकी बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने चिकित्साकर्मी को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसकी बाइक और मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि घायल चिकित्साकर्मी को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post