जगमोहन के निधन पर शोक जताया नायडू ने




नई दिल्ली, (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक बताया है। श्री नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र और जम्मू कश्मीर के निर्माण में श्री जगमोहन के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। राष्ट्र ने उनके निधन से एक कुशल प्रशासक खो दिया है। श्री नायडू ने कहा, “ मुझे श्री जगमोहन के निधन के समाचार से गहरा आघात लगा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति ओम।”

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post