पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं


नई दिल्ली, (एजेंसी)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जारी तेजी पर विराम लग गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने तेल की कीमत में शनिवार को कोई बदलाव नहीं किया है। विधानसभा चुनाव के बाद लगातार चार दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पेट्रोल 90 पैसे और डीजल एक रुपया प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चारो महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 91.27 रुपये 97.61 रुपये, 93.15 रुपये और 91.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, इन महानगरों में डीजल के दाम भी इस बढ़ोतरी के साथ क्रमश: 81.73 रुपये, 88.82 रुपये, 86.65 रुपये और 84.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी बने रहने के संकेत हैं। एक दिन पहले अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.19 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 68.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 64.90 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post