जमालपुर धरहरा मुख्यमार्ग के डायवर्सन में ट्रक पलटी 48 घंटे से बिजली गायब, जलापूर्ति भी ठप






Seemanchal Express,Munger 



तूफान यास का दूसरे दिन भी दिखा असर
पेड़ गिरने से महगामा पथ पर आवागमन बाधित
जमालपुर : धरहरा मुख्यमार्ग में डायवर्सन में ट्रक पलटी
48 घंटे से बिजली गायब, जलापूर्ति भी ठप



मुंगेर : तूफान ‘यास' ने मुंगेर जिले में दूसरे दिन भी तबाही मचाई  है। 
लगातार हो रही बारिश के कारण रेल और सड़क यातायात पर भी प्रभाव पड़ा। ट्रेनें तो चली,लेकिन तेज हवा के झोंके और लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रेनों को प्रिकॉसन पर चलाया गया, जिसके कारण अधिकांश ट्रेनें विलंब से चली। वही यास तूफान के कारण ट्रेनों में यात्री भी कम दिखाई पड़ी। सड़क पर  पीपल का पेड़ गिरने  से महगामा खजुरिया पथ पर  आवागमन ठप रहा। वही जमालपुर=धरहरा मुख्यमार्ग के लकडपताल के नजदीक बारिश के कारण डायवर्सन में चक्का धंसने से ट्रक पलट गई। जिसके कारण कई घंटों तक  यातायात बाधित रहा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। बारिश के कारण धरहरा बस स्टैंड कीचड़मय हो गया।  या जलजमाव का यातायात पर क्या प्रभाव पड़ा। बारिश स मूंग, उड़द के साथ ही प्याज को ज्यादा नुकसान हुआ। इससे मक्का फसल ब भी प्रभावित हुआ। तेज हवा के झोखें के आम लीची को भी नुकसान हुआ, निचले इलाकों में लगे सब्जियों पानी मे डूब गई। बारिश और तेज हवा के कारण से धरहरा प्रखंड में 48 घंटे से बिजली बाधित है। आज दूसरे दिन बिजली विभाग के कर्मी बिजली आपूर्ति को चालू करने के लिए मशक्कत करते नजर, जलापूर्ति प्रभावित: बारिश के कारण जगह-जगह बिजली बाधित, कहीं पांच तो कहीं 24 घंटे से बिज आए। बिजली नहीं रहने से सात निश्चय योजना से लगे हर घर जल योजना के पानी टंकी भी सुख गई। इसके साथ ही निजी घरो में लगे समरसेबुल भी बिजली नहीं रहने के कारण शोभा की वस्तु बनकर रह गई। बारिश से फोन-इंटरनेट ठीक से काम  सही से  नहीं कर रहा था। इंटरनेट धीमी चल रही थी,जिसके कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा।




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post