दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज




नई दिल्ली, (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 45 प्रतिशत थी।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post