जयचंद कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट
दिल्ली/जगदलपुर, नगरनार स्टील प्लांट में काम कर रहे निजी कंपनियों के मजदूर लगातर संक्रमित हो रहे हैं। यहां कोरोना पॉजिटीव 02 मजदूरों की मौत के बाद दहशत का आलम है। नगरनार स्टील प्लांट में दूसरे राज्यों से आए लगभग 16 निजी कंपनी काम कर रहे हैं, वे आस-पास के गांवों में रहते हैं। इन कंपनियों में गांव के लोग भी काम कर रहे हैं। प्लांट की जद में आने वाले मारकेल, नगरनार, चोकावाड़ा और बम्हनी में रहने वाले ग्रामीण और दूसरे राज्यों से आकर किराए पर पर रहने वाले 40 से अधिक मजदूर बीते पखवाड़े में संक्रमित मिले हैं। बम्हनी के 20 से अधिक और नगरनार में दर्जन भर मजदूर कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
