शास्त्री पार्क के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानें जलीं, करोड़ों का नुकसान

शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग 
By, सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क 

 अमित ठाकुर 

 *शास्त्री पार्क के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानें जलीं, करोड़ों का नुकसान*


नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क के फर्नीचर मार्केट मे भीषण आग लग गई  

 इस आगजनी में करीब 200 दुकानें जलकर राख हो गईं। फर्नीचर मार्केट मेंआग करीब पौने एक बजे लगी. जिसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई. आग पर काबू पाने के लिए करीब 29 गाड़ियां लगाई गईं। लेकिन फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक 200 के करीब दुकानें जलकर स्वाह हो गईं. गनीमत यह रही है कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  250 के लगभग फर्नीचर और हार्डवेयर की दुकानें मार्केट में थीं. आग पर काबू पाने के लिए करीब 29 गाड़ियां लगाई गईं. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और करीब ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 8 लोगों को बाहर निकाला गया. फिलहाल कैजुल्टी की कोई खबर नहीं है.

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post