दिल्ली में कोरोना की नई लहर को देख भाजपा कार्यकर्ता फिर से लोगों की सेवा के लिए कमर कस लें : आदेश गुप्ता

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता 
By,सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
जय कुमार कुशवाहा 

नई दिल्ली,  ( एजेंसी )। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को मॉडल टाउन विधानसभा के संगम पार्क, मॉडल टाउन एवं कमला नगर मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रवास बैठक की और संगठात्मक एवं सामायिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा एवं जिला अध्यक्ष विकेश सेठी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों से संगठात्मक वृत लिया। पार्षद जोगीराम जैन एवं सीमा गुप्ता ने अपना पार्षद कार्य वृत रखा। आदेश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिल्ली में कोविड पुनः पैर पसार रहा है पर यह दुखद है कि दिल्ली सरकार स्थिति को समझने एवं उससे निपटने में उतनी सजग नहीं नजर आ रही जितना होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल सरकार ने लापरवाही बरतते हुए अधिकांश कोविड समर्पित अस्पताल बंद कर दिए हैं जिस कारण मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में विलंब होता है तथा मृत्यु दर बढ़ रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार को पुनः कोविड समर्पित अस्पताल चालू करने चाहिए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जन सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की वह पुनः जन सेवा के लिए कमर कस लें और इस बार लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने का बड़ा दायित्व उन पर है।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post