एसएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में शराब माफियाओं के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही


 By, सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क 

संजय कुमार की रिपोर्ट 

*फ़िरोज़ाबाद*

*एसएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में शराब माफियाओं के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही...*


*अपमिश्रित / ज़हरीली शराब तैयार कर पंचायत चुनावों में खपाने की तैयारी कर रहे अंतर्राज्यीय गैंग का हुआ भाण्डाफोड़, सरगना रंजीत यादव समेत 3 बदमाश गिरफ़्तार, प्रवीण यादव निवासी एटा समेत 2 बदमाश फ़रार.*


*बरामदगी:-*

🌑 क़रीब 375 लीटर एक्स्ट्रा न्यूट्रल ऐल्कोहल (ENA)

🌑70 बोरी यूरिया (मिलावट करने के लिए)

🌑रंग उत्पन्न करने वाले रसायन क़रीब 10 लीटर

🌑 ढक्कन क़रीब 2000

🌑ख़ाली क्वार्टर क़रीब 2000

🌑नक़ली रैपर व नक़ली QR CODE / STICKERS

🌑 अवैध शराब का परिवहन करने के लिए 1 सफ़ेद रंग की स्कॉर्पियो कार एवं 3 मोटर साइकिलें 

🌑44 अदद फ़र्ज़ी मुहरें

🌑अवैध शराब बनाने हेतु प्रयुक्त होने वाले तमाम उपकरण.

इस गंभीर प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ़्तार शातिर अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य उभर कर आए हैं, उन पर फ़ॉलो अप ऐक्शन करने हेतु एक विशेष टीम लगा दी गई है।

---------------------------------------

*दैनिक सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क *

*वरिष्ठ पत्रकार: संजय कुमार*

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post