व्यापारी और पेप्सीको कम्पनी के एजेन्ट पर फायरिंग के तीन आरोपित गिरफ्तार

 


By:- सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर,(एजेंसी)। राजधानी जयपुर में रामनगरिया और श्याम नगर थाना इलाके में बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। जिनसे आरोपितों के पास से वारदातों में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल,देशी कट्टा मय तीन जिन्दा कारतूस सहित एक खाली केश बरामद किया है। इसके अलावा आरोपितों से वारदात में में प्रयुक्त आई 20 कार व बाइक भी जब्त की गई है। जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है पूछताछ में कई अन्य मामले खुलने की आंशका जताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि रामनगरिया थाना इलाके में चार अप्रैल को व्यापारी सचिन जैन और श्याम नगर थाना इलाके में 11 अपैल को पेप्सीको कम्पनी के एजेन्ट विपुल गर्ग पर फायरिंग करने वाले सौहेल उर्फ चिन्टू (30) निवासी रामगढ शेखावाटी जिला सीकर हाल पत्रकार काॅलोनी मानसरोवर,मंसूर आलम उर्फ वासु (36)निवासी जगदीशपुर बेतिया जिला पश्चिम चम्पारन बिहार हाल गोविन्दपुर नई दिल्ली, इन्द्रजीत सिंह उर्फ रिक्की (41)निवासी मालवीयनगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनसे आरोपितों के पास से वारदातों में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल,देशी कट्टा मय तीन जिन्दा कारतूस सहित एक खाली केश बरामद किया है। इसके अलावा आरोपितों से वारदात में में प्रयुक्त आई 20 कार व बाइक भी जब्त की गई है। पैरोल पर चल रहा आरोपित दिनेश दीक्षित निकला मुख्य षडयंत्रकर्ता आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों ही वारदातों में पीछे पैरोल पर चल रहा आरोपित दिनेश दीक्षित मुख्य षडयंत्रकर्ता है। आरोपित दिनेश दीक्षित नई दिल्ली में तिहाड जेल में एक मर्डर के मामले सजायाफ्ता है, जो दिनांक छह जुलाई 2020 से पैरोल पर चल रहा है। आरोपित दिनेश दीक्षित की मुलाकात इस दौरान मंसूर आलम जो कि दिल्ली का रहने वाला से हुई। पैरोल पर आने के बाद आरोपित दीक्षित ने षडयंत्र रचकर अपने पुत्र सौहेल उर्फ चिन्टू व मंसूर अली को जयपुर में लूट की वारदाते करने के लिये तैयार किया। आरोपित दिनेश दीक्षित द्वारा अपने पुत्र सौहेल उर्फ चिन्टू को हथियार उपलब्ध करवाये, जो कि रामनगरिया थाना इलाके के रहने वाले व्यापारी सचिन जैन को जानता था। पूर्व में सचिन जैन के साथ प्रोपट्री का काम किया हुआ है, जिसे आरोपितों ने हथियार के बल पर लूटने की योजना बनाई। उक्त योजना को अंजाम देने के लिये उसके द्वारा अपने जेल के पुराने साथी मंसूर आलम निवासी दिल्ली को जयपुर बुलाया गया। मंसूर आलम द्वारा उक्त योजना के तहत रैकी करने के लिये अपने जानकार इन्द्रजीत सिंह उर्फ रिक्की को भी जयपुर बुलाया गया। दिनेश दीक्षित उसके पुत्र सौहेल उर्फ चिन्टू, मंसूर अली, रिक्की द्वारा सचिन जैन के ऑफिस के बाहर रैकी की गई। चार अप्रैल को व्यापारी को लूट के ईरादे से उस पर सौहल उर्फ चिन्टू व मंसूर अली द्वारा उस पर फायर किया गया। इस पीडित सचिन जैन के द्वारा हमलावरों से संघर्ष किया गया। जिस कारण हमलावर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। उसके पश्चात श्याम नगर थाना इलाके में 11 अप्रैल की रात आरोपित सौहेल उर्फ चिन्टू व मंसूर अली ने दिनेश दीक्षित के इशारे पर बाइक पर सवार होकर पेप्सीको कम्पनी के एजेन्ट विपुल गर्ग पर रानी सतीनगर, श्यामनगर पर फायर कर उसकी कार से 7.50 लाख रुपये लूटकर भाग गये। जिसके बाद पुलिस ने पीडितों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आस पास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितों को चिन्हित करते हुए दोनो वारदातों का खुलासा किया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post