जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी का सम्मान समारोह


 दैनिक सीमांचल एक्सप्रेस 

 दिल्ली एनसीआर

17.01.2021

गाजियाबाद, लोनी

*जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी ने सम्मान समारोह का किया आयोजन, विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पुत्र नागेश गुर्जर हुए शामिल*

रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी और भाजपा नेता पवन मावी द्वारा टीला कोठी लोनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता पवन मावी द्वारा जिला पंचायत द्वारा ढाई साल के दौरान किये गए विकास कार्य और लोनी देहात के विकास की बदलती तसवीर की जानकारी दी। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर के लखनऊ प्रवास पर होने के कारण विधायक पुत्र नागेश गुर्जर कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक पुत्र नागेश गुर्जर ने कहा कि *आज लोनी बदल रही है और गांव देहात के विकास के लिए माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के साथ मिलकर जिपं अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मावी जी और भाजपा नेता पवन मावी जी ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किये है जिसके कारण आज लोनी देहात की सभी सड़कों का निर्माण हो चुका है और लोनी देहात की तस्वीर बदली है।*

नागेश गुर्जर सुपुत्र श्री नंदकिशोर गुर्जर,विधायक लोनी

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post